Write for us- अब आप भी हमसे अतिथि लेखक के रूप में जुड़ सकते हैं।
भारत की समृद्ध व स्वस्थ ग्रामीण पाक कला की विविधता से परिचय कराने वाली “रस्यार” वेबसाइट में हम आपका स्वागत करते हैं। हम आपको एक अतिथि लेखक (Guest Postings) के तौर पर आमंत्रित करते हैं, अब आप भी “रस्यार“ वेबसाइट पर अपनी पसंदीदा रेसिपीज एवं अपनी अनोखी पाक कला को प्रकाशित करा कर लोगों को जबरदस्त स्वाद से भर सकते हैं।
अगर आपको एक आलेख लिखना हैं तो उसकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान आपको रखना होगा और उसके साथ प्रकाशित करने योग्य चित्र (फोटो) भी हमें भेजने होंगे। वह चित्र (फोटो) स्वयं आपके द्वारा लिए गये हों तथा किसी व्यक्ति की निजता को ठेस पहुँचाने वाले, साम्प्रदायिक व धार्मिक सदभावना को ठेस पहुँचाने वाले नहीं होने चाहिए।
हम कोशिश करेंगे कि आपकी रेसिपी या आलेख जल्दी ही हमारी वेबसाइट में प्रकाशित हों। लेकिन इस बात को अवश्य खयाल में रखिए कि जो रेसिपी या आलेख आप “रस्यार“ वेबसाइट में प्रकाशित करवा रहे हैं, उसे आप अन्य किसी जगह अथवा वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं करेंगे। तो चलिए आईये लेखन और ज्ञान कि इस दुनियाँ में लोगों के जीवन में रस व स्वाद घोलें और अपनी एक अलग ही पहचान बनाईयें।
आप हमें निम्न विषयों पर आलेख प्रेषित सकते हैं:
- भारतीय खाद्य रेसिपीज।
- ग्रामीण भारत की पाक कला के प्रतीक पकवान, पेय, चटनी, आचार, नमक व मिठाईयां बनाने की विधियाँ।
- ग्रामीण पाक कला से जुड़े किस्से व रोचक कहानियाँ।
- निरोगी एवं स्वास्थ्य के लिए खाये जाने वाले व्यंजनों को बनाने की विधियाँ।
- खास त्योहारी व्यंजनों को बनाने की विधियाँ।
- परम्परागत व्यंजनों को बनाने की विधियाँ।
- धार्मिक अवसरों में बनने वाले व्यंजनों को बनाने की विधियाँ।
- जंगल सफारी के दौरान बनने वाले व्यंजनों को बनाने की विधियाँ।
- खान पान से जुड़े खास बर्तनों तथा उनके प्रयोग से जुड़ी जानकारी।
- ग्रामीण भारत में मिलने वाले बहुमूल्य अनाजों, मसालों, प्राकृतिक पेय, जड़ी-बूटी, रसों, फलों आदि की जानकारी।
आलेख प्रेषित करने से पहले निचे दिये गये बिन्दुओं पर ध्यान दे:
- आपकी रेसिपी या आलेख 100% नया होना चाहिए और यह कॉपी या चोरी किया हुआ नहीं होना चाहिए।
- रेसिपी या आलेख लिखते समय ध्यान रखें कि उसमें स्पेलिंग बराबर हो तथा आलेख में त्रुटियाँ न हो।
- रेसिपी या आलेख के साथ पोस्ट का सर्च विवरण, लिंक और चित्र होने चाहिए, जिससे आलेख को ठीक से प्रकाशित किया जा सके।
- आपकी रेसिपी या आलेख हमारे पाठकों की पसंद को ध्यान में रखकर लिखे होने चाहिए।
- रेसिपी या आलेख बिल्कुल नई और ताजा जानाकारियों से भरपूर होने चाहिए।
- आपकी रेसिपी या आलेख हमें अच्छा लगने पर ही हम उसे प्रकाशित करेंगे, यह निर्णय हमारे पास सुरक्षित है।
- रेसिपी या आलेख कम से कम 500 वर्ड का होना चाहिए।
नियम और शर्तें:
- फर्जी और मेलिशस (malicious) लिंक की जाँच एवं यूनिक कंटेंट की जाँच के लिए आपको 1 दिन से लेकर कुछ सप्ताह का समय देना होगा।
- प्रकाशित किया गया आलेख या रेसिपी आपके निवेदन के अनुसार नहीं हटाया जा सकेगा।
- प्रकाशित किये गये रेसिपी या आलेख तथा पोस्ट में यदि भविष्य में कुछ परिवर्तन करने पड़े अथवा आलेख या पोस्ट को हटाना पड़ा तो इसका पूर्ण अधिकार “रस्यार” वेबसाइट के पास सुरक्षित है।
- “रस्यार“ वेबसाइट में प्रकाशित रेसिपीज या आलेखों को अन्यत्र प्रकाशित नहीं किया जा सकता है।
आपसे निवेदन है कि रेसिपीज या आलेख प्रेषित करते समय अपना नाम एवं संपर्क नम्बर अवश्य प्रेषित करें।
आप अपनी रेसिपीज या आलेख हमें ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आप हमें कमेंट भी कर सकते हैं हम स्वयं आपको बतायेंगे कि आपको हमसे सम्पर्क कैसे करना है।
Email: info@rasyar.com